Breaking News

बिहार के CM सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात     |   यूपी: कौशांबी में दर्दनाक हादसा, मिट्टी का टीला ढहने से 3 की मौत     |   ओडिशा: दहीबड़ा खाने से 58 लोगों की तबीयत खराब, अस्पताल में भर्ती     |   मोहाली में तेज तूफान का कहर: बरगद का पेड़ गिरने से मंदिर की दीवार टूटी, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त     |   कर्नाटक: कांग्रेस MLA विनय कुलकर्णी 6 साल के लिए अयोग्य घोषित     |  

भारतीय किसान यूनियन का जिला मुख्यालय पर हल्ला बोल, ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे राकेश टिकैत

Meerut: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय किसान यूनियन आंदोलन को लेकर मुखर हो गई है । मेरठ में आज भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ओर उनके समर्थकों ने डीएम कार्यालय का घेराव किया। ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर राकेश टिकट सैकड़ो किसानों के साथ डीएम कार्यालय पहुंचे। जहां पर किसानों ने पंचायत की इसके अलावा मीडिया से बातचीत करते हुए राकेश टिकैत ने बताया कि दिल्ली के आंदोलन में शामिल होने के लिए कल एसकेएम की बैठक होनी है। 

इसके बाद ही आंदोलन की दिशा और दशा तय की जाएगी। फिलहाल वह दिल्ली नहीं जा रहे हैं और ना ही उसके लिए भारतीय किसान यूनियन ने कोई कॉल किया है। वहीं जयंत चौधरी के भाजपा में शामिल होने की बात पर राकेश टिकैत कुछ भी बोलने से बचते नजर आए। उन्होंने कहा कि रालोद राजनीतिक पार्टी है। वे लोग अपना राजनीतिक समझौता कहीं भी कर सकते हैं। लेकिन भारतीय किसान यूनियन गैर राजनीतिक है। इसीलिए उन्हें किसी भी पार्टी के कार्यकर्ता से कोई सरोकार नहीं है। 

राकेश टिकैत ने कहां की 15 सूत्रीय मांगों को लेकर आज सरकार तक वह अपना मैसेज पहुंचाना चाहते हैं। स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू की जाए और गारंटीड न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया जाए। ताकि किसानों को उनका हक मिल सके।