मेरठ में सात साल की बच्ची से रेप के प्रयास का मामला सामने आया है। जहां किशोर ने बच्ची को बिस्किट, चॉकलेट दिलाने के नाम पर फुसलाया उसके साथ गलत हरकत की है। घरवालों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आपको बता दे टीपी नगर थाने का है। यहां बच्ची के घरवालों ने पुलिस से शिकायत की है। बताया कि पड़ोस में रहने वाले एक नाबालिग किशोर ने उनकी बेटी के साथ गलत काम किया है। पीड़िता के पिता ने बताया कि किशोर हमारे पड़ोस में रहता है। वो चुपके से हमारे घर की छत में घुस आया। इसके बाद उसने बेटी को बिस्किट, चॉकलेट का लालच देकर छत पर बुलाया। बच्ची को छत पर बुलाने के बाद एसके कपड़े उतारे, उसका मुंह भींचकर उसके साथ गलत काम का प्रयास किया है। किशोर की उम्र 14 साल है जबकि पीड़िता बच्ची 7 साल की है।
वहीं इस पूरे मामले में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि थाना टीपीनगर में परिजनों ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ की बात कही है मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।