Breaking News

दिल्ली में कांवड़ यात्रा 2026 के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी और रूट डायवर्जन जारी किए     |   CWC: मोहम्मद बासिल के पैरा एथलेटिक्स में सिल्वर मेडल जीतने पर PM मोदी ने बधाई दी     |   गुजरात में 3 दिनों तक भारी बारिश होने की आशंका, सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द     |   संसद के इस सत्र में पेश नहीं होगा एक देश-एक चुनाव बिल, बढ़ाया गया JPC का कार्यकाल     |   वेस्ट एशिया संकट: PM मोदी की वरिष्ठ मंत्रियों संग बैठक, सप्लाई चेन को किया रिव्यू     |  

बीएसएफ जवान ने इच्छामृत्यु की अर्जी दी

उत्तर प्रदेश के औरैया में बीएसएफ जवान ने अधिकारियों से संपर्क किया और भारत के राष्ट्रपति को संबोधित करते हुए आवेदन दिया है। उस आवेदन में कहा गया कि वो अपनी पत्नी और ससुराल वालों से परेशान होकर अपना जीवन खत्म करना चाहते हैं।

जम्मू-कश्मीर में तैनात  जवान का दावा है कि उनकी पत्नी और उनके परिवार ने उन पर 'झूठी' एफआईआर के आधार पर मामले दर्ज करवाए हैं।

 जवान ने जिला मजिस्ट्रेट ऑफिस से संपर्क किया और इच्छामृत्यु की मांग करते हुए आवेदन दिया।  जवान ने कहा कि वो अपने खिलाफ झूठे मामलों से तंग आ चुके हैं।