Breaking News

बिहार के CM सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात     |   यूपी: कौशांबी में दर्दनाक हादसा, मिट्टी का टीला ढहने से 3 की मौत     |   ओडिशा: दहीबड़ा खाने से 58 लोगों की तबीयत खराब, अस्पताल में भर्ती     |   मोहाली में तेज तूफान का कहर: बरगद का पेड़ गिरने से मंदिर की दीवार टूटी, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त     |   कर्नाटक: कांग्रेस MLA विनय कुलकर्णी 6 साल के लिए अयोग्य घोषित     |  

मथुरा से चुनाव लड़ने पर बीजेपी सांसद हेमा मालिनी का बयान आया सामने

बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने अपने संसदीय क्षेत्र मथुरा में पार्टी के कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, इस दौरान उन्होंने बीजेपी के प्रचार-प्रसार के लिए चलाए जा रहे दीवार लेखन कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह मथुरा से अपने तीसरे लोकसभा कार्यकाल की उम्मीद कर रही हैं, तो उन्होंने कहा कि "अगर वे (जनता) चाहती है, तो मैं तैयार हूं।"

जल्द ही लोकसभा की तारीखें घोषित की जाएंगी जिसके बाद बीजेपी उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। हेमा मालिनी ने दो बार 2014 और 2019 में मथुरा से चुनाव जीता है।

बीजेपी सांसद हेमा मालिनी का कहना है कि अगर जनता चाहती है तो मैं चुनाव लड़ने के लिए भी तैयार हूं।"