Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

UP की 80 और देश की 400 सीटों पर अपना परचम लहराएगी BJP, सोमेंद्र तोमर का बड़ा दावा

मेरठ: लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में पोलिंग परसेंटेज कम रहा। लेकिन भाजपा उसके बावजूद भी सभी 8 सीट जीतने जा रही है। यह कहना है उत्तर प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर का। मेरठ में चुनाव प्रचार के दौरान सोमेंद्र तोमर से बातचीत की।

आपको बता दे सोमेंद्र तोमर ने कहा कि जनता 2014 में और फिर 2019 में अखिलेश यादव का जवाब दे चुकी है। इसके बाद अब 2024 में भी अखिलेश यादव को इसी तरह जनता का जवाब मिलेगा। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले का देश और 2017 के पहले का प्रदेश अब बदल चुका है। बीजेपी में परिवारवाद के लिए जगह नहीं है। बल्कि विपक्ष परिवार को बचाने के लिए राजनीति कर रहा है।

वहीं प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर की माने तो प्रथम चरण के मतदान में मौसम की वजह से पोलिंग परसेंटेज डाउन रहा। जिसे आगामी मतदान में बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। हालांकि इसके बावजूद भी भाजपा उत्तर प्रदेश की 80 सीट और देश की 400 सीट पर अपना परचम लहराएगी।