अयोध्या में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है. सरयू नदी ने विकराल रूप धारण करते हुए जलस्तर खतरे के स्तर को पार कर लिया है.
जलस्तर प्रति घंटे एक सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा है. यहां का जलस्तर 91.950 पर पहुंच गया है जो अलर्ट लेवल से 27 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया. खतरे का निशान 92.730 मीटर है. ऐसे में निचले इलाकों में हड़कंप मच गया है.