उत्तर प्रदेश के अमेठी में शनिवार की सुबह अनियंत्रित बस के पलटने से कम से कम 38 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े चार बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भटमऊ गांव के पास हुई।
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना की शिकार बस बिहार के मुजफ्फरपुर से लखनऊ जा रही थी।