Breaking News

कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल: 1 महीने के उच्चतम स्तर 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा ब्रेंट क्रूड     |   J-K के सांबा जिले में ड्रोन मार गिराया गया     |   भोजशाला विवाद: SC ने मुस्लिम पक्ष की याचिका पर ASI और MP सरकार से मांगा जवाब     |   होर्मुज पर हमारे अधिकारों से एक कदम भी पीछे नहीं हटेंगे: ईरानी सेना     |   चंपत राय ने लापरवाही की, मैं इस्तीफा नहीं दूंगा: राम मंदिर कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी     |  

अरुण गोविल ने राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला, कहा- उन्हें नहीं पता कि कहां क्या कहना है

Meerut News: मंगलवार को संसद में विपक्ष के नेता और रायबरेली सांसद राहुल गांधी ने अनुराग ठाकुर के जाति वाले बयान पर पलटवार किया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो सौ फीसद जाति जनगणना कराएगी। राहुल गांधी के इस बयान पर मेरठ से भाजपा सांसद अरुण गोविल ने कहा कि वो राहुल गांधी पर टिप्पणी नहीं कर सकते। बुधवार को दिल्ली में सदन के बाहर एक चैनल से बातचीत करते हुए अरुण गोविल ने कहा कि राहुल गांधी को क्या कहना है समझ नहीं पाते।

आपको बता दे सांसद अरुण गोविल ने कहा कि राहुल गांधी के बारे में कुछ भी कहना बड़ा अजीब सा है। वो बात को किस तरह से लेते हैं, मुझे तो कुछ समझ नहीं आता। गोविल ने राहुल गांधी के लिए आगे कहा कि वो वो बात को कहीं और ले जाते हैं। राहुल गांधी कहना कुछ चाहते हैं, कुछ और कहते हैं। उनके बारे में कुछ भी कहा नहीं जा सकता। उनके बारे में टिप्पणी करना मुझे नहीं लगता ठीक है।

वही अरुण गोविल 2 दिन पहले मेरठ में शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा करने पहुंचे। यहां भाजपाईयों द्वारा लगाए गए कांवड़ शिविरों में पहुंचे। शिविरो में उन्होंने भोलों के साथ तस्वीर खिंचवाई।