Breaking News

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून से कमर्शियल उड़ानें शुरू होंगी, मंजूरी मिली     |   पंजाब विधानसभा स्पीकर ने CM मान का डोप टेस्ट कराने की कांग्रेस की मांग खारिज की     |   जाब CM भगवंत मान ने कर्मचारियों के मिनिमम वेज में 15 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान किया     |   पंजाब: ‘कांग्रेस वॉकआउट के बहाने ढूंढ रही’, लेबर डे पर विधानसभा में बोले CM मान     |   भारत का पहला मल्टी-लेन फ्री फ्लो बैरियर सिस्टम गुजरात में चोर्यासी टोल पर लॉन्च     |  

मेरठ: कंकरखेड़ा में मूर्ति स्थापित कर पूजा करने का आरोप, प्रशासन ने जांच कर कार्यवाही की बात कही

मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के रोहटा रोड स्थित एक तथाकथित मजार पर एक मूर्ति रखकर पूजा करने का आरोप लगा है जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के प्रसारित होने के बाद मामला पुलिस प्रशासनिक अफसर तक पहुंचा थाना पुलिस को मौके पर भेजा गया पुलिस और प्रशासन जांच में जुटी है।

आपको बता दे मेरठ के कंकड़खेड थाना क्षेत्र रोहटा रोड पर आदर्श कॉलोनी के बाहर का है जहां एक मजार बताई जाती है। आरोप है की इस मजार पर कुछ स्थानीय लोगो ने शुक्रवार को मूर्ति रख दी और शाम को यहां पूजा कर प्रसाद भी बांटा गया। आरोप है की यहां पहले मजार थी और अब मूर्ति रख दी गई है वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद पुलिस और प्रशासन के अफसर ने तुरंत संज्ञान लिया और थाना पुलिस को जांच के लिए मौके पर भेजा। सीओ दौराला सुचित सिंह भी मौका पर पहुंची और लोगों से पूछताछ की पुलिस ने आसपास के तमाम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच कर रही है।

वहीं इस पूरे मामले पर मेरठ के जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि मीडिया के माध्यम से संज्ञान में आया है और प्रशासन के द्वारा भी देखा गया एक जगह थी अभी उसे जगह का यह नहीं पता कि वह किस स्वरूप में थी और वहां पर कुछ लोकल लोगों ने के द्वारा वहां पर मूर्ति रखकर प्रसाद वितरण की सूचना आई थी। इसमें प्रशासन और पुलिस ने इसको जैसा इसका स्वरूप का ऐसा बंद कर दिया गया है और एसडीएम और सीओ को जांच दी गई है कि सीसीटीवी देखकर एश्योर करें कि जो भी इसकी यथा स्थिति थी उसकी जगह को मेंटेन किया जाए। लोकल रेजिडेंट्स है जिन्होंने यह काम किया है। एक दो लोग नहीं थे बहुत सारे लोग थे उन्हीं लोगों के बातचीत की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज भी देखी जा रही है और इसको देखा जाएगा कि अगर कोई परेशानी आती है तो जैसी स्थिति है वैसी स्थिति में लोगों से बात करके इसको सुनिश्चित किया जाएगा एसडीएम और सीओ को जांच दी गई है जांच में जो इसमें दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।