Breaking News

MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा: सीएम मोहन यादव     |   चीन में भूस्खलन से कई घर दबे, 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया     |   ‘पंजाब में कट्टर बेईमान पार्टी की सरकार’, जालंधर की रैली में PM नरेंद्र मोदी ने कहा     |   अमेरिका जब तक हमले नहीं रोकेगा, तब तक ईरान-होर्मुज में शांति नहीं लौटेगी: IRGC     |   ‘गाजियाबाद विकास का सुशासन मॉडल, हर वर्ग तक डेवलपमेंट’, बोले CM योगी     |  

Lucknow: वोटरों को और जागरूक करने के इरादे से तीन 'वोटर अवेयरनेस एक्सप्रेस' रवाना

Uttar Pradesh: आम चुनावों से पहले वोटरों को और जागरूक करने के इरादे से चुनाव आयोग की टीम ने शनिवार को लखनऊ के योजना भवन से तीन वोटर जागरूकता एक्सप्रेस वैन को हरी झंडी दिखाई। वोटर अवेयरनेस प्रोग्राम के तहत युवाओं, महिलाओं, विकलांग मतदाताओं, ट्रांसजेंडर मतदाताओं, आदिवासी मतदाताओं और आश्रमों और आवासीय विद्यालयों में रहने वाले वोटरों को जानकारी दी जाएगी।

जागरूकता पैदा करने के लिए वोटर एक्सप्रेस वैन को पूरे उत्तर प्रदेश में विश्वविद्यालयों, स्कूलों और मुख्य सड़कों पर घुमाया जाएगा। चुनावी मु्ददों पर आधारित क्विज, गीत-संगीत, नुक्कड़ नाटक समेत कई कार्यक्रम भी वोट की अहमियत समझाने के इरादे से किए जाएंगे।