Breaking News

US एयरस्ट्राइक में ईरानी नेवी अफसर की मौत, 4 दिन में 19 सैन्यकर्मियों के मारे जाने का दावा     |   वियतनाम में 15 भारतीयों की मौत पर एक्शन, पुलिस ने बोट कैप्टन को हिरासत में लिया     |   IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, पूर्वोत्तर से बिहार तक भारी बारिश के आसार     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS ने जताया दुख, कहा- भविष्य में न हो ऐसा, SIT जांच पर भरोसा     |   वॉशिंगटन जाएंगे इराकी प्रधानमंत्री, तेल-गैस पर बड़े डील की उम्मीद     |  

बहराइच के बाद मैनपुरी में पहुंच भेड़िया, युवक के ऊपर हमला कर किया घायल

बहराइच और सीतापुर के बाद अब मैनपुरी में भी भेड़िए की दहशत नजर आ रही है। दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी जरामई में शनिवार को देर रात एक भेड़िया ने खेत पर सो रहे प्रियांशु नाम के युवक के ऊपर हमला कर दिया। जिससे प्रियांशु घायल हो गया तो वहीं ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी गांव में भेड़िया देखा गया है। घटना के बाद से गांव में महिला और बच्चों की सुरक्षा को लेकर लोग चिंतित हैं। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुँचकर घटना की जानकारी जुटाई तो वहीं वन विभाग के अधिकारियों ने 7 सदस्य टीम को गठित कर भेड़िया की तलाश शुरू कर दी है। 

थाना धना हाथ क्षेत्र की गांव छोटी जरामई में शनिवार की रात खेत के पास बने ट्यूबल पर प्रियांशु नाम का युवक सो रहा था। तभी रात करीब 12:30 बजे उसके ऊपर हमला कर दिया। जिससे युवक के पहने हुए कपड़े फट गए और वह घायल भी हो गया तो वहीं युवक ने पूरी घटना को लेकर अपने परिजनों को जानकारी दी जिसके बाद ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। तो वहीं ग्रामीणों के द्वारा वन विभाग की टीम को फोन पर सूचना दी गई जिसके बाद वन विभाग की टीम ने 7 सदस्य टीम को गठित कर दिया है और टीम ने मौके पर पहुंचकर भेड़िए के निशान की तलाश शुरू कर दी है और भेड़िए को पकड़ने के लिए जल्द तलाश की जा रही है।