Breaking News

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून से कमर्शियल उड़ानें शुरू होंगी, मंजूरी मिली     |   पंजाब विधानसभा स्पीकर ने CM मान का डोप टेस्ट कराने की कांग्रेस की मांग खारिज की     |   जाब CM भगवंत मान ने कर्मचारियों के मिनिमम वेज में 15 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान किया     |   पंजाब: ‘कांग्रेस वॉकआउट के बहाने ढूंढ रही’, लेबर डे पर विधानसभा में बोले CM मान     |   भारत का पहला मल्टी-लेन फ्री फ्लो बैरियर सिस्टम गुजरात में चोर्यासी टोल पर लॉन्च     |  

UP: संभल में सड़क किनारे बैठे ग्रामीणों को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, चार की मौत, पांच घायल

उत्तर प्रदेश में संभल जिले के रजपुरा थाना इलाके में सोमवार सुबह सड़क के किनारे बैठे लोगों को एक पिकअप वैन ने टक्कर मार दी जिसके कारण चार लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने ये जानकारी दी। पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में ले लिया है। 

पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि सुबह करीब छह बजे थाना रजपुरा इलाके में भोपतपुर ग्राम के कुछ लोग सड़क किनारे बैठे थे तभी गवा की तरफ से आ रही पिकअप वैन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे लीलाधर (60), धारामल (40), ओमपाल (32) और पूरनसिंह (45) की मौके पर ही मौत हो गई और पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

उन्होंने बताया कि घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा ले जाया गया जहां से उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि वाहन चालक को हिरासत में ले लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस घटना में हताहत हुए सभी नौ लोग एक ही परिवार से हैं। 

उन्होंने बताया कि इस घटना में पिकअप वैन का चालक भी घायल हुआ है। एसपी ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस बीच, दुर्घटना स्थल का दौरा करने वाले संभल के जिला अधिकारी (डीएम) राजेंद्र सिंह पेंसिया ने कहा कि पिकअप वैन के चालक को शायद नींद आ गई होगी, जिसके कारण ये दुर्घटना हुई और वो भी घायल हो गया है। डीएम ने बताया कि पांच घायलों में से दो की हालत गंभीर है