अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच एक सप्ताह के जारी लड़ाई के बाद दोनों देश तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच जारी लड़ाई में दर्जनों लोग मारे गए हैं और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। कतर के बयान में कहा गया है कि दोनों पक्ष स्थायी शांति और स्थिरता को मजबूत करने का तंत्र स्थापित करने और आगामी दिनों में संघर्ष विराम की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए वार्ता जारी रखने पर सहमत हुए हैं।
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल दोनों देशों के बीच तनाव को कम करने के मकसद से वार्ता के लिए दोहा में थे। वार्ता की मध्यस्थता कतर और तुर्किये ने की। दोनों सरकारों ने वार्ता का नेतृत्व करने के लिए अपने-अपने रक्षा मंत्रियों को भेजा। पाकिस्तान ने कहा था कि यह वार्ता ‘‘अफगानिस्तान से उत्पन्न सीमा पार आतंकवाद को समाप्त करने और सीमा पर शांति एवं स्थिरता बहाल करने के लिए तत्काल कदम उठाने’’ पर केंद्रित होगी।
दोनों देशों का कहना है कि उन्होंने आक्रमण का जवाब दिया। अफगानिस्तान ने सीमावर्ती क्षेत्रों में हमले करने वाले आतंकवादियों को शरण देने से इनकार किया है। शत्रुता को रोकने के लिए 48 घंटे का संघर्षविराम शुक्रवार शाम को समाप्त हो गया था जिसके बाद दोनों देशों ने फिर से हमले किए जाने के दावे किए।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान युद्धविराम पर सहमत, दोहा बैठक के बाद कतर ने किया ऐलान
You may also like
मई 2026 में सामान्य से ज्यादा बारिश के आसार, कुछ इलाकों में हीटवेव का खतरा: IMD.
जबलपुर हादसे में पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप, कहा-"अलर्ट के बावजूद....
यूपी में गेहूं खरीद ने पकड़ी रफ्तार, 28 अप्रैल तक 6.10 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद.
अप्रैल में रॉयल एनफील्ड की बिक्री 31 प्रतिशत बढ़ी, यूनिट्स बढ़कर 113164 हुई.