Breaking News

पश्चिम बंगाल: उत्तर हावड़ा में नारेबाजी पर बवाल, केंद्रीय बलों ने किया लाठीचार्ज     |   बंगाल के ठाकुरनगर में पीएम मोदी की रैली, बोले- पहले चरण में TMC का अहंकार टूट गया     |   सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम जनहित में अहम है- 'मन की बात' में बोले पीएम मोदी     |   भोपाल: बढ़ती गर्मी का असर, स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी का ऐलान     |   अमेरिका ने अरब सागर में प्रतिबंधित मालवाहक जहाज़ को रोका     |  

सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम जनहित में अहम है- 'मन की बात' में बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात के खास संस्करण में सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम सहित कई मुद्दों पर बात की. पीएम मोदी ने कहा कि मैं उन सभी को बधाई देता हूं, जिन्होंने, भारत के परमाणु कार्यक्रम में अपना अमूल्य योगदान दिया है.  देशवासियों का जीवन बेहतर और आसान बनाने के लिए उनका यह प्रयास बहुत ही सराहनीय है. पीएम ने भगवान बुद्ध का नाम लेकर कहा कि भगवान गौतम बुद्ध का जीवन संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है.उन्होंने हमें सिखाया है कि शांति हमारे भीतर से शुरू होती है, उन्होंने बताया है कि स्वयं पर विजय सबसे बड़ी विजय होती है. पीएम ने इसके साथ चीज की उपलब्धता, जनगणना पर भी अपनी बात रखी. 

पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि भारत ने हाल ही में पवन-ऊर्जा में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. अब भारत का wind energy generation capacity 56 गीगावॉट से अधिक हो चुकी है. पिछले एक साल में ही करीब 6 गीगावॉट नई क्षमता जुड़ी है. पीएम ने कहा कि भारत के विकास के लिए सौर और पवन ऊर्जा जरूरी है. ये सिर्फ पर्यावरण की बात नहीं है, ये हमारे भविष्य की सुरक्षा है. इसमें हम सबकी भूमिका है. हमें बिजली बचानी है, हमें स्वच्छ ऊर्जा अपनानी है.

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि भगवान गौतम बुद्ध का जीवन संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है.उन्होंने हमें सिखाया है कि शांति हमारे भीतर से शुरू होती है, उन्होंने बताया है कि स्वयं पर विजय सबसे बड़ी विजय होती है. आज दुनिया जिस तरह के तनावों और संघर्षों से गुजर रही है. ऐसे समय में बुद्ध के विचार और भी अहम हो गए हैं. पीएम ने कहा कि दक्षिण अमेरिका के चिली में एक संस्था भगवान बुद्ध के विचारों को आगे बढ़ा रही है. लद्दाख में जन्मे Drubpon Otzer Rinpoche के मार्गदर्शन में काम हो रहा है. ये संस्था ध्यान और करुणा को लोगों के जीवन से जोड़ रही है. कोचीगुआज घाटी में बना स्तूप लोगों को शांति का अनुभव कराता है. 

पीएम मोदी ने खास बात की चर्चा करते हुए बताया कि बरसात खत्म होते ही कच्छ के रण की धरती जीवंत हो जाती है. हर साल लाखों Flamingo यहां आते हैं. पूरा इलाका गुलाबी रंग से रंग जाता है, इसलिए इसे 'Flamingo City' कहा जाता है. ये पक्षी यहीं घोसलें बनाते हैं और अपने बच्चों को बड़ा करते हैं. कच्छ के लोग इन्हें 'लाखा जी के बाराती' कहते हैं. अब लाखा जी के ये बाराती कच्छ में पर्यावरण संरक्षण के बड़े सुंदर प्रतीक बन गए हैं. 

प्रधाानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि हमारे देश में इस समय एक बहुत अहम् जनगणना का अभियान चल रहा है. यह दुनिया की सबसे बड़ी जनगणना है. जनगणना 2027 को digital बनाया गया है. सारी जानकारी सीधे डिडिटल माध्यम में दर्ज हो रही है. चीज(Cheese) पर बोलते हुए पीएम मोदी ने बताया कि कुछ दिन पहले मैंने एक्स पोस्ट के माध्यम से एक जानकारी साझा की थी. ब्राजील में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय Cheese प्रतियोगिता में भारतीय Cheese के दो brands को प्रतिष्ठित पुरस्कार मिले हैं. इस उपलब्धि की चर्चा सोशल मीडिया पर भी खूब हुई. कई लोगों ने मुझसे कहा कि भारत में Cheese की जो विविधता है उस पर भी बात होनी चाहिए.