Breaking News

G-7 समिट में पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात, हैंडशेक के बाद साथ बैठे     |   फर्जी साइन केस में अभिषेक बनर्जी से करीब 6:30 घंटे चली पूछताछ     |   G-7 समिट: जेलेंस्की बोले- कनाडा के साथ यूक्रेन बड़ी ड्रोन डील करने वाला है     |   जापान के होन्शू इलाके के पूर्वी तट के पास 6 तीव्रता का भूकंप आया     |   G-7 समिट में हिस्सा लेने के लिए पीएम मोदी फ्रांस के एवान शहर पहुंचे     |  

आंध्र प्रदेश CM एन. चंद्रबाबू नायड को मिला 'बिजनेस रिफॉर्मर ऑफ द ईयर' पुरस्कार

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को एक मीडिया घराने ने 'बिजनेस रिफॉर्मर ऑफ द ईयर' पुरस्कार दिया है। पुरस्कार स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान दर्शाता है कि आंध्र प्रदेश में शासन सुधारों और नीतिगत पहलों के चलते राज्य निवेश और नवाचार के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है।

नायडू ने शनिवार देर रात 'एक्स' पर पोस्ट किया, ''मैं 'बिजनेस रिफॉर्मर ऑफ द ईयर' पुरस्कार को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करता हूं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से इसे प्राप्त करना सम्मान और सौभाग्य की बात है। यह पुरस्कार आंध्र प्रदेश की जनता और उन सभी लोगों का है, जिन्होंने इस सफलता में योगदान दिया।'' उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार आर्थिक परिवर्तन, व्यापार करने में सुगमता और वैश्विक निवेश आकर्षित करने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।