Breaking News

अभिजीत दीपके की अपील खारिज, पुलिस ने CJP के प्रोटेस्ट की समयसीमा बढ़ाने से किया इनकार     |   'बंगाल बेड़ियों से आजाद हो गया है', तारकेश्वर में PM मोदी का TMC-लेफ्ट पर हमला     |   बंगाल में आपके वोट का परिवर्तन नजर आ रहा है: पीएम मोदी     |   ईरान पहुंचे पाकिस्तानी गृह मंत्री नकवी, शांति समझौते के बाद पहला हाई-लेवल दौरा     |   जंतर-मंतर पर जारी रहेगा प्रदर्शन! CJP फाउंडर दीपके बोले- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे     |  

वाराणसी में अवैध विज्ञापन लगाने वालों की शामत, AI संचालत गाड़ी लगाएगी जुर्माना

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में अवैध विज्ञापनों पर नकेल कसने के लिए तैयार है। शहर के नगर निगम ने शुक्रवार को इस एआई-संचालित गाड़ी को लॉन्च किया। देखने में ये गाड़ी बिल्कुल आम है, लेकिन दरअसल ये बेहद खास है। ये गाड़ी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संचालित है।

ये गाड़ी शहर में लगे विज्ञापनों का सर्वे करेगी। एआई सेंसर की मदद से उन्हें नगर निगम के रिकॉर्ड से मिलाएगी और अवैध विज्ञापनों की पहचान कर उनपर जुर्माना लगाएगी। गाड़ी लॉन्च करने के मौके पर अधिकारियों ने बताया कि इस पहल से शहर की सुन्दरता और नगर निगम की आमदनी - दोनों बढ़ेंगी। ये खास गाड़ी कानून का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए हर तीन महीने पर शहर का सर्वे करेगी।