Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

TVS Motor ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर आईक्यूब किया लॉन्च, जानिए कीमत और खासियत

Karnataka: टीवीएस मोटर कंपनी ने बुधवार को बेंगलुरु में 2.2 किलोवॉट बैटरी के साथ इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर टीवीएस आईक्यूब का नया वेरिएंट लॉन्च किया है।

टीवीएस मोटर के वाइस प्रेसिडेंट सौरव कपूर के मुताबिक, "बेंगलुरु में लॉन्च किया गया नया वेरिएंट 950 वॉट के चार्जर के साथ आया है। इसकी चार्जिंग में दो घंटे लगते है और इसकी टॉप स्पीड 75 किमी प्रति घंटा है। एक बार चार्ज करने पर ये करीब 100 किलोमीटर तक चल सकती है।"

उन्होंने कहा, इसकी एक्स-शोरूम कीमत 94,999 रुपये है और कंपनी इस नए वेरिएंट को बुधवार से ग्राहकों के पास पहुंचाने के लिए तैयार है।