Breaking News

धनबाद कोल वाशरी हादसा: मृतकों के परिजनों को 20 लाख मुआवजा, नौकरी का भी वादा     |   नॉर्थ 24 परगना में बीजेपी नेता कुंदन सिंह के घर पर फायरिंग, कोई हताहत नहीं     |   नेपाल: PM बालेन शाह ने कैंसिल किए 1500 से ज्यादा पॉलिटिकल अपॉइंटमेंट्स     |   दीदी बंगाल में थीं और रहेंगी- अखिलेश यादव का दावा     |   IPL: 1.65 बिलियन डॉलर में बिकेगी राजस्थान रॉयल्स, मित्तल-पूनावाला कंसोर्टियम करेगा अधिग्रहण     |  

सैमसंग का एलान, Noida में बनाए जाएंगे गैलेक्सी एस24 सीरीज के स्मार्टफोन

कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी सैमसंग घरेलू बिक्री के साथ ही एक्सपोर्ट के लिए अपने भारतीय कंपनी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस गैलेक्सी एस24 सीरीज के स्मार्टफोन बनाएगी। कंपनी के सीनियर अधिकारियों ने यहां ये जानकारी दी। कंपनी ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन - गैलेक्सी एस24 सीरीज को लॉन्च किया। 

इसमें एआई आधारित एप्लीकेशन पर खासतौर से ध्यान दिया गया है। इसमें हिंदी सहित चुनींदा भाषाओं में तुरंत वॉयस कॉल और संदेश अनुवाद, बेहतर फोटो एडिटिंग, कंटेंट बनाने वालों को लुभाने के लिए बेहतर कैमरा और मजबूत डिस्प्ले के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला आर्मर ग्लास जैसे फीचर शामिल हैं।

सैमसंग इंडिया के अध्यक्ष और सीईओ जे. बी. पार्क ने कहा, ''ये एक भविष्य का इक्विपमेंट है। दुनिया एआई के बारे में अगली बड़ी चीज की बात कर रही है, जबकि गैलेक्सी एस24 सीरीज इसे आपके सामने सीधे लेकर आ रही है। मुझे ये घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि गैलेक्सी एस24 सीरीज का मैन्यूफैक्चरिंग भारत में हमारे नोएडा फैक्ट्री में किया जाएगा।''
उन्होंने कहा, " भारत में उपभोक्ता 18 जनवरी से गैलेक्सी एस24 सीरीज के स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग कर सकते हैं और इसकी बिक्री 31 जनवरी से शुरू होगी। सैमसंग ने गैलेक्सी एस24 सीरीज के  स्मार्टफोन की स्टोरेज क्षमता आठ जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मेमोरी (रौम) से लेकर 12 जीबी रैम और एक टेराबाइट (टीबी) रौम तक रखी है। 

ये स्मार्टफोन भारत में 79,999 रुपये से 1,59,999 रुपये में उपलब्ध होगा। पार्क ने कहा, ''सैमसंग में हमें भारत में प्रीमियम प्रोडक्टों को बढ़ावा देने पर गर्व है। मुझे विश्वास है कि भारत गैलेक्सी एस24 को मार्केट में उतारकर  एआई क्रांति को अपनाने में सबसे आगे होगा।''