Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

विश्व युवा कौशल दिवस पर सीएम योगी ने यूथ आइकन को किया सम्मानित, एआई स्किल ट्रेनिंग का आगाज़

Lucknow: विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस दौरान विभाग के मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी मौजूद रहे। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री ने 15 यूथ आइकन को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान सम्मानित हुए यूथ आइकन ने अपनी सफलता की यात्रा भी साझा की। उनका कहना है कि उनके इस सफर में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का भरपूर सहयोग रहा। 

कार्यक्रम में प्रदेश के 75 जिलों से कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्रों में एआई से जुड़ी ट्रेनिंग करने वाले युवा शामिल हुए। इस अवसर पर मोतिलाल नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के साथ कौशल विकास मिशन ने एक महत्वपूर्ण MOU पर साइन किए किए। इस साझेदारी के माध्यम से अब प्रशिक्षण कार्यक्रमों में स्मार्ट टेक्नोलॉजी को बढ़ावा मिलेगा और प्रशिक्षकों को आधुनिक तकनीकी दक्षता से लैस किया जाएगा।