Breaking News

दिल्ली: नरेला में तेज रफ्तार कार ने एक महिला समेत कई वाहनों को मारी टक्कर, चालक हिरासत में     |   IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए PM मोदी, छात्रों को किया सम्मानित     |   खराब मौसम के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित, श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी     |   हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, बस के खाई में गिरने से 7 की मौत और कई घायल     |   सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत     |  

पपीता और केले की खेती से मालामाल हुआ युवा किसान

हरियाणा के फरीदाबाद से एक किसान मुकेश यादव की चर्चा चारों ओर हो रही है. किसान मुकेश आज अपने खेतों में सब्जी, फल, दूध आदि से साल के लाखों रुपये कमा रहे हैं. उन्होंने अपनी खेती में अपनी पढ़ाई और सरकार द्वारा दी गई योजनाओं का भरपूर इस्तेमाल किया है. मुकेश यादव ने नई पीढ़ी के किसान युवाओं को भी खेती से व्यापार करने की सलाह दी है.

फ़रीदाबाद के किसान मुकेश यादव की पहचान आज प्रगतिशील किसानों में की जाती है. मुकेश दो एकड़ में केले और पपीते की खेती से साल में 7 लाख से ज्यादा की कमाई कर रहे हैं. खेती में नए प्रयोग करने की वजह से मुकेश यादव का नाम प्रगतिशील किसानों की लिस्ट की जुड़ गया है. मुकेश यादव ने अपनी शिक्षा और पढ़े लिखने होने का पूरा उपयोग अपने खेती-बाड़ी के अनुभव में किया है. इसके अलावा इंटरनेट का भी भरपूर इस्तेमाल करते हुए न सिर्फ सरकार की कृषि योजनाओं को समझा, बल्कि इनका लाभ उठाते हुए, सरकार के द्वारा दी गई अनुदान राशि से खेतीबाड़ी करने के लिए नए और आधुनिक उपकरण खरीदे, जिससे वो आज अपनी खेती में आसानी से कम मेहनत करते हुए ज्यादा से ज्यादा पैदावार कर आर्थिक लाभ ले रहे हैं.