Breaking News

अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथयात्रा की भव्य शुरुआत; CM भूपेंद्र पटेल ने की 'पहिंद विधि'     |   इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार फीफा विश्व कप फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना     |   अमेरिका ने ईरान पर फिर किया हमला, होर्मुज़ में खतरों से जुड़े सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया     |   यूपी में टेरर फंडिंग नेटवर्क पर ED का एक्शन, लखनऊ समेत 13 जगह रेड     |   प्रशांत किशोर को तो हम जानते ही नहींः जीतन राम मांझी     |  

योगी ने मंत्रियों को दिया मिल्कीपुर जीतने का टास्क

विधानसभा उपचुनाव में मिली सफलता से उत्साहित सरकार और भाजपा संगठन अब मिल्कीपुर सीट जीतने के लिए जुटेगी। इसके लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर हुई मंत्रियों की बैठक में मिल्कीपुर में होने वाले उपचुनाव जीतने की रणनीति का रोडमैप तैयार किया गया। इस मौके पर सभी मंत्रियों को अभी से मिल्कीपुर सीट को जीतने का टास्क देते हुए अभी से चुनावी तैयारियों को जुटने के निर्देश दिए ।

 

 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और महामंत्री संगठन, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में हुई बैठक करीब एक घंटे तक चली। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कानूनी अड़चन दूर हो चुका है, इसलिए अब चुनाव आयोग कभी भी मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव कराने की घोषणा कर सकता है। इसलिए सभी मंत्री और पदाधिकारी अभी से तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से सरकार और संगठन के लोग एकजुट होकर 9 में 7 सीटें जीतकर विपक्ष को धराशयी किया है, उसी प्रकार मिल्कीपुर सीट को भी जीतना है।