Breaking News

US एयरस्ट्राइक में ईरानी नेवी अफसर की मौत, 4 दिन में 19 सैन्यकर्मियों के मारे जाने का दावा     |   वियतनाम में 15 भारतीयों की मौत पर एक्शन, पुलिस ने बोट कैप्टन को हिरासत में लिया     |   IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, पूर्वोत्तर से बिहार तक भारी बारिश के आसार     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS ने जताया दुख, कहा- भविष्य में न हो ऐसा, SIT जांच पर भरोसा     |   वॉशिंगटन जाएंगे इराकी प्रधानमंत्री, तेल-गैस पर बड़े डील की उम्मीद     |  

YSRCP नेता विजयसाई रेड्डी ने राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा दिया

वाईएसआरसीपी नेता वी. विजयसाई रेड्डी ने शनिवार को निजी वजहों का हवाला देते हुए राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया। उन्होंने उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंप दिया।

उन्होंने कहा कि राज्यसभा में उनके छह साल के कार्यकाल में साढ़े तीन साल बाकी होने के बावजूद उन्होंने निजी वजहों से इस्तीफा दिया है।

उन्होंने कहा, "मैंने अपना इस्तीफा उप-राष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति को सौंप दिया है और उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया है।"