Breaking News

पीएम मोदी ने 'मन की बात' में कारगिल दिवस पर शहीद वीर सैनिकों को किया याद     |   जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के बीच खोले गए सलाल बांध के सभी गेट     |   प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला     |   पहले लोग मैनपुरी नाम से घबराते थे : CM योगी आदित्यनाथ     |   '2028 का चुनाव नहीं लड़ूंगा', सिद्धारमैया ने किया बड़ा ऐलान     |  

बाढ़ से प्रभावित गांवों में बिजली बहाली का काम जारी

 हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और लैंडस्लाइड से प्रभावित इलाकों में बिजली सेवाएं फिर से शुरू करने का काम चल रहा है। प्रशासन और बिजली बोर्ड के कर्मचारी दुर्गम इलाकों में मरम्मत का काम कर रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश में इन दिनों हालात बेहद खराब हैं। तीन जिलों में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर 14 हो गई, जबकि 40 लोग अभी भी लापता हैं।

शिमला और कुल्लू जिले की सीमा पर बसा समेज गांव सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां 30 से ज्यादा लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।