Breaking News

दिल्ली: नरेला में तेज रफ्तार कार ने एक महिला समेत कई वाहनों को मारी टक्कर, चालक हिरासत में     |   IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए PM मोदी, छात्रों को किया सम्मानित     |   खराब मौसम के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित, श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी     |   हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, बस के खाई में गिरने से 7 की मौत और कई घायल     |   सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत     |  

राजा भैया क्या अखिलेश का देंगे साथ या फिर 2018 की तरह...

राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल से दो विधायक हैं, जिनमें एक तो खुद रघुराज प्रताप सिंह और दूसरा विनोद सोनकर हैं. सपा ने राज्यसभा चुनाव में अपने तीसरी कैंडिडेट को जिताने के लिए राजा भैया और उनकी पार्टी के विधायक विनोद सोनकर का समर्थन प्रत्याशियों के लिए मांगा है. सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने मंगलवार को रघुराज प्रताप सिंह मुलाकात किया है. नरेश उत्तम ने राजा भैया की सपा प्रमुख अखिलेश यादव से बातचीत भी कराई है. इसके बाद राजा भैया का एक बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि मैंने 28 सालों के सियासी जीवन में 20 साल समाजवादी पार्टी को दिए हैं. मेरे लिए समाजवादी पार्टी पहले है. मेरे लिए यह कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है.