Breaking News

दिल्ली: नरेला में तेज रफ्तार कार ने एक महिला समेत कई वाहनों को मारी टक्कर, चालक हिरासत में     |   IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए PM मोदी, छात्रों को किया सम्मानित     |   खराब मौसम के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित, श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी     |   हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, बस के खाई में गिरने से 7 की मौत और कई घायल     |   सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत     |  

यूपी में बीजेपी को रोकने के लिए अखिलेश ने जिसे बनाया हथियार

दिल्ली के सत्ता का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी रास्ते के जरिए लगातार दो बार देश की सत्ता की बुलंदी पर विराजमान हैं और हैट्रिक लगाने का प्लान है. बीजेपी को तीसरी बार सत्ता में आने से रोकने के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पीडीए (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) फार्मूला दिया था. अखिलेश ने बीजेपी को 2024 में पीडीए से रोकने का प्लान बनाया था, लेकिन मौजूदा सियासी माहौल में यही फार्मूला उनके गले की फांस बन गया है. स्वामी प्रसाद मौर्य से लेकर पल्लवी पटेल और सलीम शेरवानी तक पीडीए को सियासी हथियार बनाकर उनपर ही निशाना साध रहे हैं. इस तरह अखिलेश यादव का पीडीए दांव चुनाव से पहले क्या मिसफायर हो गया है