Breaking News

दिल्ली: नरेला में तेज रफ्तार कार ने एक महिला समेत कई वाहनों को मारी टक्कर, चालक हिरासत में     |   IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए PM मोदी, छात्रों को किया सम्मानित     |   खराब मौसम के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित, श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी     |   हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, बस के खाई में गिरने से 7 की मौत और कई घायल     |   सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत     |  

जो SC के फैसले के बाद संभालेंगे चंडीगढ़ मेयर की कमान

चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर मचे घमासान के बीच सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है. सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप कुमार को विजेता घोषित किया है. कुलदीप कुमार ने धांधली का आरोप लगाते हुए चुनाव को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. कुलदीप कुमार आम आदमी पार्टी से पार्षद भी हैं.

कुलदीप कुमार चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के नेता हैं और वार्ड नंबर 26 से पार्षद हैं. चंडीगढ़ में पार्टी को मजबूत करने में कुलदीप कुमार की अहम भूमिका मानी जाती है. यही वजह है कि आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ चुनाव में कुलदीप कुमार को मेयर उम्मीदवार घोषित किया था.

सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हुई धांधली के आरोपों पर अपना फैसला सुना दिया. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि रिटर्निंग ऑफिसर ने कोर्ट के सामने झूठ बोला है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मेयर के लिए फिर से चुनाव नहीं होगा. रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से अवैध घोषित किए गए 8 वोटों को कोर्ट ने वैध करार दिया. इन वोटों के वैध करार दिए जाने के बाद चंडीगढ़ मेयर को लेकर पूरा सियासी समीकरण ही बदल गया.