Breaking News

दिल्ली: नरेला में तेज रफ्तार कार ने एक महिला समेत कई वाहनों को मारी टक्कर, चालक हिरासत में     |   IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए PM मोदी, छात्रों को किया सम्मानित     |   खराब मौसम के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित, श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी     |   हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, बस के खाई में गिरने से 7 की मौत और कई घायल     |   सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत     |  

कौन हैं हेट स्पीच केस में गिरफ्तार मौलाना सलमान

गुजरात के जूनागढ़ में भड़काऊ भाषण देने वाले मौलाना मुफ्ती सलमान अजहरी को मुंबई के घाटकोपर में गिरफ्तार कर लिया गया. मौलाना की गिरफ्तारी के विरोध में थाने के बाहर भारी संख्या में उनके समर्थक जुट गए. हालांकि कुछ देर बाद मौलाना ने खुद थाने से समर्थकों से शांत रहने की अपील की. इस बीच हालात संभालते हुए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया. उनकी गिरफ्तार गुजरात के एंटी टेररिज्म स्क्वाड (एटीएस) ने की है और उन्हें गुजरात ले जाया गया है.

मौलाना मुफ्ती सलमान अजहरी पर धारा 153ए, 505, 188 और 114 के तहत आरोप हैं. थाने के बाहर मौजूद लोगों से अजहरी ने कहा कि किसी को भी जोश में होश नहीं खोना चाहिए. स्थिति जो भी हो, मैं आपके सामने हूं. न तो मैं अपराधी हूं और न ही मुझे अपराध करने के लिए यहां लाया गया है. वे जरूरी जांच कर रहे हैं और मैं भी सहयोग कर रहा हूं. मैं आपसे कानून और व्यवस्था बनाए रखने का अनुरोध करता हूं. अगर यह मेरे भाग्य में है तो मैं गिरफ्तार होने के लिए तैयार हूं. मैं आपसे अनुरोध कर रहा हूं कि यदि आप मुझसे प्यार करते हैं, तो यह जगह खाली कर दें.