Breaking News

दिल्ली: नरेला में तेज रफ्तार कार ने एक महिला समेत कई वाहनों को मारी टक्कर, चालक हिरासत में     |   IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए PM मोदी, छात्रों को किया सम्मानित     |   खराब मौसम के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित, श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी     |   हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, बस के खाई में गिरने से 7 की मौत और कई घायल     |   सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत     |  

सास ने लगाया मेकअप तो नाराज हो गई बहू

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां मेकअप का सामान इस्तेमाल करने की वजह से सास और बहु के बीच झगड़ा हो गया. बहू का आरोप है कि सास अक्सर उसका मेकअप लगाती है और घर में सज धजकर घूमती है. साथ ही पति भी शराब पीकर मार-पीट करते हैं. मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को दोनों परिवारों की काउंसलिंग करानी पड़ी लेकिन कोई हल नहीं निकला है. बहुओं ने घर वापस जाने से साफ इनकार कर दिया है.

करीब 8 महीने पहले ही दो सगी बहनों की शादी फतेहाबाद के थाना क्षेत्र में एक ही घर के दो भाइयों से हुई थी. इसमें छोटा भाई जूता फैक्ट्री में काम करता है, जबकि बड़ा भाई टाइल्स लगाने का काम करता है. शादी के कुछ दिन तक तो सबकुछ नॉर्मल चला लेकिन कुछ ही दिनों बाद घर में ऐसे क्लेश ने जन्म ले लिया, जिसकी चर्चा अब पूरे शहर में हो रही है.