Breaking News

झारखंड: JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में ED ने दर्ज किया केस     |   फिल्ममेकर शकील नूरानी गिरफ्तार, एक्ट्रेस ने लगाए रेप और ब्लैकमेल के आरोप     |   रेणुकास्वामी हत्याकांड: एक्टर दर्शन के लिए आज अहम दिन, प्रोडोष की अप्रूवर बनने की याचिका पर सुनवाई     |   राम मंदिर चंदा चोरी मुद्दे को लोकसभा में उठाएंगे केसी वेणुगोपाल, स्वतंत्र जांच की मांग     |   झारखंड: आज रांची में विधानसभा का घेराव करेंगे छात्र, इलाके में धारा 163 लागू     |  

राजस्थान में क्या BJP के MLA करने जा रहे थे बड़ा खेल

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में एक बड़े ड्रामे की खबर सामने आई है. राज्य के सीकर के एक रिसॉर्ट में रुके कोटा संभाग के विधायकों में हाथापाई हुई है. पार्टी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, कुछ विधायकों ने वहां से बहरोड़ जाने का प्लान बना लिया था. यह बात वहीं मौजूद एक नए विधायक को अखर गई. ये घटना मंगलवार देर रात की है. सुबह 4 बजे उन विधायकों को रिसॉर्ट से निकाला गया. बताया जा रहा है ये सब प्रदेश के किसी बड़े नेता के कहने पर हुआ है.

विधायकों ने जब बहरोड़ जाने का प्लान बनाया तो किशनगंज के विधायक ललित मीणा ने उनसे कहा कि ये बात वो अपने पिता को बता देगा, जिसके बाद वो कमरे से बाहर आकर पूरी बात अपने पिता और संगठन से जुड़े नेताओं को फोनकर बता दिया. इससे प्रदेश के बीजेपी नेताओं में हड़बड़ी हो गई. कुछ नेताओ को तुरंत उस रिसॉर्ट भेजा गया. बाद में उन विधायकों को निकाला गया.