Breaking News

JPSC के तीनों सदस्यों का इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा पत्र     |   रांची छात्र प्रदर्शन के बीच JPSC के तीनों सदस्यों ने किया रिजाइन     |   पीएम मोदी ने CWG 2026 के पदक विजेताओं से की मुलाकात     |   एयर इंडिया की AI 2379/फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलटों का डोप टेस्ट किया गया     |   महाराष्ट्र के पुणे में बारामती एयरस्ट्रिप के पास निजी कंपनी का ट्रेनर विमान दुर्घटनाग्रस्त     |  

Cochin International Airport ने रचा नया रिकॉर्ड, मुनाफा ₹500 करोड़ पार

कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (CIAL) ने वित्त वर्ष 2025-26 में 502 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है। यह पहली बार है जब कंपनी का नेट प्रॉफिट 500 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है। केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने रविवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान CIAL का कुल राजस्व 1,220 करोड़ रुपये रहा। कंपनी के बोर्ड ने शेयरधारकों को 55 प्रतिशत डिविडेंड देने की सिफारिश की है।

CIAL के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में एयरपोर्ट से 1,14,42,583 यात्रियों ने यात्रा की। इस दौरान कुल 73,134 विमान परिचालन दर्ज किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि विमानन क्षेत्र के लिए चुनौतीपूर्ण समय के बावजूद CIAL लगातार चौथे साल एक करोड़ से ज्यादा यात्रियों को संभालने में सफल रहा। CIAL अब एयरपोर्ट कंसल्टेंसी के क्षेत्र में भी विस्तार करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी देश के विभिन्न एयरपोर्ट को अपनी विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराएगी। इसके तहत CIAL एयरपोर्ट मास्टर प्लानिंग, रनवे, कार्गो और ग्राउंड हैंडलिंग जैसे क्षेत्रों में अपनी विशेषज्ञता साझा करेगा। मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने CIAL के इस प्रदर्शन के लिए कंपनी के प्रबंधन, कर्मचारियों और शेयरधारकों को बधाई दी।