Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

कटरा में बढ़ रहा जल संकट, वैष्णो देवी मंदिर आने वाले तीर्थयात्री परेशान

Jammu-Kashmir: देश के कई हिस्से इस वक्त भीषण गर्मी की चपेट में हैं। गर्मी की वजह से कई जगहों पर वाटर क्राइसिस की समस्या खड़ी हो गई है। जम्मू कश्मीर के कटरा में भी कुछ ऐसे ही हालात हैं। पानी की किल्लत की वजह से वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले तीर्थयात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

दर्शन करने आने वाले तीर्थयात्रियों का कहना है कि होटलों में उन्हें पानी नहीं मिल रहा है। होटल मालिकों का कहना है कि वे पानी रीस्टोर करना चाहते हैं, ताकि तीर्थयात्रियों को कम रेट पर कमरे दे सकें।

जिला प्रशासन का कहना है कि वे अलग-अलग जगहों से पानी का चार्ज लेकर का लोगों को पानी मुहैया कराने पर काम कर रहे हैं। इस संबंध में जिला प्रशासन ने सर्कुलर भी जारी किया है। जिसके जरिए लोगों से अपील की जा रही है कि वे पीने के पानी का इस्तेमाल सिर्फ पीने के लिए करें, दूसरे कामों के लिए नहीं।