Breaking News

PM मोदी की संसद में हाई लेवल मीटिंग, राजनाथ-पीयूष गोयल और जयशकंर भी मौजूद     |   अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास     |   ‘विपक्ष का रवैया गैर-जिम्मेदाराना’, राज्यसभा से वॉकआउट पर बोले जेपी नड्डा     |   पंजाब पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली में AAP दफ्तर के बाहर BJP का प्रदर्शन     |   मध्य प्रदेश: दतिया विधानसभा सीट उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक 34 फीसदी वोटिंग     |  

छठे फेज में 58 सीटों पर वोटिंग जारी

लोकसभा चुनाव के छठे फेज में दिल्ली की सभी सात सीट सहित छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीट पर वोटिंग जारी है। 

इस फेज में 889 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला 11 करोड़ से ज्यादा वोटर करेंगे। जम्मू कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी सीट पर भी वोटिंग होगी। 

चुनाव आयोग ने जारी बयान में कहा कि मौसम विभाग ने चुनाव वाले इलाकों में चक्रवात का कोई प्रभाव नहीं होने का अनुमान जताया है। 

छठे फेज में ओडिशा की कुछ लोकसभा और विधानसभा सीट के साथ-साथ पश्चिम बंगाल की कुछ संसदीय सीट पर भी वोटिंग होगा।

छठे फेज के प्रमुख उम्मीदवारों में संबलपुर (ओडिशा) से धर्मेंद्र प्रधान (बीजेपी), उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी (बीजेपी) और कन्हैया कुमार (कांग्रेस), सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश) से मेनका गांधी (बीजेपी), अनंतनाग-राजौरी (जम्मू कश्मीर) से महबूबा मुफ्ती (पीडीपी), तमलुक (पश्चिम बंगाल) से अभिजीत गंगोपाध्याय (बीजेपी), करनाल से मनोहर लाल, कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल और गुरुग्राम सीट से राव इंद्रजीत सिंह शामिल हैं। 

इस फेज में 11.13 करोड़ से ज्यादा लोग वोट करने के पात्र हैं। इनमें 5.84 करोड़ पुरुष, 5.29 करोड़ महिलाएं और 5,120 थर्ड जेंडर वोटर शामिल हैं। बाकि 57 सीट के लिए आखिरी दौर का वोटिंग एक जून को होगा। अब तक 25 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में 428 सीट पर वोटिंग पूरा हो चुका है।