Breaking News

दिल्ली: नरेला में तेज रफ्तार कार ने एक महिला समेत कई वाहनों को मारी टक्कर, चालक हिरासत में     |   IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए PM मोदी, छात्रों को किया सम्मानित     |   खराब मौसम के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित, श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी     |   हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, बस के खाई में गिरने से 7 की मौत और कई घायल     |   सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत     |  

बाल सुधार गृह में नए बंदी की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल

राजस्थान में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो को देख आपकी रुंह कांप जाएगी. वीडियो में 8 से 10 लड़के एक अन्य लड़के को बुरी तरह पीट रहे हैं. वह उसको जानवर की तरह मार रहे हैं. पिटाई से युवक बुरी तरह चीख रहा है. वहीं, पीटने वाले लड़के उसपर हंस-हंसकर डंडे बरसा रहे हैं. यह वायरल वीडियो भरतपुर के बाल सुधार गृह का बताया जा रहा है.

वायरल वीडियो में पीटने वाले लड़के और पिटने वाला युवक बाल सुधार गृह के नाबालिग बंदी बताए जा रहे हैं. वायरल हो रहे वीडियो में पीटने वाले लड़के कुम्हेर क्षेत्र के गांव पैंगोर निवासी बताए जा रहे हैं. लड़के को पीटने वाला यह वीडियो 41 सेकेंड का है. इस वीडियो के मामले में दावा किया जा रहा है कि बाल सुधार गृह में नए बंदियों की पिटाई करके उनका वीडियो बनाया जाता है. फिर यह वीडियो नए बंदियों के परिजनों को भेजकर उनसे मोटी रकम वसूली जाती है. हालांकि इस वीडियो की पुष्टि नहीं की गई है.