मकर संक्रांति के अवसर पर पवित्र स्नान करने के लिए मंगलवार सुबह हजारों श्रद्धालु वाराणसी के गंगा घाटों पर इकट्ठा हुए।
मकर संक्रांति हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है, जो कि नई फसल और किसानों से जुड़ा हुआ है। इस दिन गंगा स्नान और दान पुण्य करने की भी परंपरा है। इस दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं, जिसे उत्तरायण की शुरुआत के रूप में मनाया जाता है।