Breaking News

छत्तीसगढ़ के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी     |   पश्चिम बंगाल में दोपहर 3 बजे तक 78.68% वोटिंग     |   बंगाल में IMD का आंधी-तूफान का अलर्ट     |   सलीम डोला को लेकर दिल्ली से मुंबई लेकर जाएगी NCB की टीम     |   बंगाल चुनाव: भवानीपुर में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी की TMC वर्कर्स से झड़प     |  

उत्तर प्रदेश: आजमगढ़ में सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, 22 लोग घायल

आजमगढ़-आंबेडकर नगर सीमा के निकट एक कस्बे में बुधवार सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई और 22 लोग घायल हो गए। पुलिस ने ये जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ये दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 233 पर कंधरापुर कस्बे के पास उस समय हुई जब वे गुरु गोविंद साहिब मेले से लौट रहे थे।

एसपी (सिटी) शैलेन्द्र लाल ने बताया, ‘‘ मऊ जिले के सरायलखंसी इलाके के करीब 24 लोग एक वैन में सवार होकर जा रहे थे तभी वैन की टक्कर गन्ने से लदी एक ट्रॉली से हो गई। इस दुर्घटना में बच्ची देवी नामक महिला की मौत हो गई और 22 लोग घायल हो गए।’’

उन्होंने बताया कि सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम सतर्क हैं और चीफ मेडिकल ऑफिसर और चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट जिला अस्पताल में मौजूद हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया और अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित इलाज के भी निर्देश दिए हैं। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।