Breaking News

US एयरस्ट्राइक में ईरानी नेवी अफसर की मौत, 4 दिन में 19 सैन्यकर्मियों के मारे जाने का दावा     |   वियतनाम में 15 भारतीयों की मौत पर एक्शन, पुलिस ने बोट कैप्टन को हिरासत में लिया     |   IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, पूर्वोत्तर से बिहार तक भारी बारिश के आसार     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS ने जताया दुख, कहा- भविष्य में न हो ऐसा, SIT जांच पर भरोसा     |   वॉशिंगटन जाएंगे इराकी प्रधानमंत्री, तेल-गैस पर बड़े डील की उम्मीद     |  

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज महाकुंभ में धूमधाम से पहुंचा तपोनिधि श्रीआनंद अखाड़ा

मंत्रोच्चार, भक्ति संगीत, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक उत्साह के बीच तपोनिधि श्री आनंद अखाड़े ने सोमवार को प्रयागराज में महाकुंभ में शानदार प्रवेश किया। तपोनिधि श्री आनंद अखाड़े के नगर प्रवेश में रथ, घोड़े भी शामिल थे।

भगवा वस्त्र पहने और रुद्राक्ष की माला धारण किए हुए संतों ने जुलूस की अगुवाई की। इस दौरान संतों की एक झलक पाने और उन्हें सम्मान देने के लिए सड़कों के दोनों ओर श्रद्धालु खड़े थे।