उत्तर प्रदेश में कानपुर के जाजामऊ इलाके में बंद पड़े मदरसे से बुधवार को पुलिस ने मानव कंकाल बरामद किया।
अतिरिक्त डीसीपी (पूर्व) राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि फोरेंसिक विशेषज्ञों और फील्ड यूनिट को मामले की जांच करने को कहा गया है और कंकाल के लिंग का पता लगाने के लिए डीएनए प्रोफाइलिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं।
श्रीवास्तव ने मीडिया से कहा, "कंकाल की जांच की जाएगी, ताकि उसकी उम्र और मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। कंकाल पुराना लग रहा है।" उन्होंने कहा, "मदरसा पिछले कई सालों से बंद था।"
अधिकारी ने बताया कि मदरसे के मालिक हमजा को उसके चचेरे भाई अनस ने बताया कि मदरसे के गेट का ताला टूटा हुआ है। राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि जब हमजा मामले का जायजा लेने मदरसा पहुंचे तो उन्हें रसोई के पीछे कमरे में मानव कंकाल मिला।