मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर में 'मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना' के तहत 1,200 जोड़ों के विवाह के लिए आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस दौरान उन्होंने कहा, "सरकार ने ये निर्णय इसलिए लिया कि हम समाज की हर कुरीतियों के खिलाफ लड़ेंगे। चाहे वो बाल विवाह हो, चाहे वो छुआछूत के खिलाफ अभियान हो, चाहे वो दहेज प्रथा हो। इन सब के खिलाफ ये एक लड़ाई होगी।"
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जोड़ों आशीर्वाद और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दीं। 'मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना' के तहत यूपी सरकार आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटियों की शादी कराती है।