Breaking News

ईरान जंग में ट्रंप के बड़े सपोर्टर लिंडसे ग्राहम का 71 साल की उम्र में निधन     |   ओमान तट के पास कमर्शियल शिप पर बड़ा हमला, 11 भारतीय थे सवार, एक लापता     |   शख्स को चाकू से गोदकर मारने वाले 5 नाबालिग गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने सुलझाई गुत्थी     |   संसदीय कार्यमंत्री किरन रिजिजू ने मानसून सत्र को लेकर 19 जुलाई को बुलाई सर्वदलीय बैठक     |   पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना हुए     |  

केंद्रीय बजट 2025: कोलकाता के येलो टैक्सी ड्राइवरों की सरकार से मांग

कोलकाता में येलो टैक्सी के ड्राइवर केंद्रीय बजट 2025 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, ड्राइवरों को उम्मीद है कि उनकी येलो टैक्सी चलती रहेगी और उन्हें राहत देते हुए इसे बंद नहीं किया जाएगा और ज्यादा टैक्सियां बढ़ाई जाएंगी। ड्राइवरों के मुताबिक एप आधारित टैक्सी सेवाओं ने धीरे धीरे उनकी सेवाओं पर कब्जा किया है। और अब दशकों पुराना उनका वजूद धीरे-धीरे घटने लगा है।

येलो टैक्सी ड्राइवरों की एक और चिंता टैक्सी एग्रीगेटर एप्स के जरिए चलने वाली बाइक टैक्सी भी हैं, क्योंकि अपने कम किराए की वजह से उसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है और इससे येलो टैक्सी ड्राइवरों को नुकसान हो रहा है।

कोलकाता के लिए येलो टैक्सियां ऐतिहासिक हैं। और इन प्रतिष्ठित टैक्सियों के ड्राइवरों को उम्मीद है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को जब केंद्रीय बजट पेश करेंगी तो उसमें उनकी परेशानियों पर भी गौर किया जाएगा और उनके लिए कुछ नीति बनाई जाएंगी।