Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

Telangana: पेद्दापल्ली में निर्माणाधीन पुल ढहा, हताहत की कोई सूचना नहीं

तेलंगाना के पेद्दापल्ली जिले में  मनैर नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा सोमवार की मध्यरात्रि को ढह गया। हालाकि, इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। ये घटना मुथारम मंडल के ओडेडु गांव में घटी। इस पुल का निर्माण जयशंकर भूपालपल्ली जिले के ओडेडु को गार्मिलपल्ली गांव से जोड़ने के लिए किया जा रहा है।

पुल की नींव 2016 में रखी गई थी। इसकी अनुमानित लागत 47.40 करोड़ रुपये है और इसे एक साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। पुल का निर्माण पूरा होने पर मंथनी और परकल तथा भूपालपल्ली और जम्मीकुंटा कस्बों के बीच की दूरी लगभग 50 किलोमीटर कम होने की उम्मीद है।