Breaking News

US एयरस्ट्राइक में ईरानी नेवी अफसर की मौत, 4 दिन में 19 सैन्यकर्मियों के मारे जाने का दावा     |   वियतनाम में 15 भारतीयों की मौत पर एक्शन, पुलिस ने बोट कैप्टन को हिरासत में लिया     |   IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, पूर्वोत्तर से बिहार तक भारी बारिश के आसार     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS ने जताया दुख, कहा- भविष्य में न हो ऐसा, SIT जांच पर भरोसा     |   वॉशिंगटन जाएंगे इराकी प्रधानमंत्री, तेल-गैस पर बड़े डील की उम्मीद     |  

UP: ज्योतिर्मठ शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने ढोल नगाड़ों के साथ कुंभ क्षेत्र में प्रवेश किया

प्रयागराज में महाकुंभ का आगाज होने में कुछ ही दिन शेष बचे हैं ऐसे में साधु संत लगातार महाकुंभ में पहुंच रहे हैं गुरुवार को ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कुंभ क्षेत्र में नगर प्रवेश किया। नगर प्रवेश की यात्रा पथरचट्टी रामलीला मैदान से शुरू होकर दक्षिण माला के सब्जी मंडी से होकर गुजरी।

इस दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद भव्य रथ पर बैठे दिखाई दिए और उनके आगे आगे घोड़े और ऊंट चल रहे थे। साथ ही वाद्य यंत्र भी बज रहे थे। प्रशासन की ओर से शंकराचार्य का भव्य स्वागत किया गया। महाकुंभ मेला 13 जनवरी से शुरू होने वाला है और 26 फरवरी तक चलेगा।