Breaking News

दिल्ली में CJP प्रदर्शन को लेकर अब तक कुल 10 FIR दर्ज     |   आज कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करेगी बीजेपी, राहुल के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन की तैयारी     |   लगातार बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा रोकी गई     |   यूपी भाजपा आज प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर बूथ सम्मेलन आयोजित करेगी     |   सिक्किम लैंडस्लाइड में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 20 हुआ, 5 फंसे लोगों को बचाने की कोशिश जारी     |  

UP: बहराइच में मुठभेड़ के बाद पांच आरोपित गिरफ्तार, दो को गोली लगी

बहराइच हिंसा मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद गुरुवार को पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।
मुठभेड़ में दो आरपितों को गोली लग गई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी वृंदा शुक्ला ने कहा कि पांच मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बहराइच जिले की महसी तहसील के महराजगंज में रविवार को दुर्गा विसर्जन में तेज डीजे बजाए जाने को लेकर हिंसा भड़क गई थी। हिंसा में 22 साल के राम गोपाल मिश्रा की गोली लगने से मौत हो गई।

इस घटना के बाद इलाके में तोड़फोड़ और आगजनी हुई, जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने कई घरों, दुकानों, शोरूमों, अस्पतालों और वाहनों में आग लगा दी।