Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

UP: वृंदावन पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, आधी रात को धर्माचार्य से की मुलाकात

बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर ने शनिवार देर रात वृंदावन पहुंचकर अपने धर्माचार्य परिवार से मुलाकात की। पूरा दौरा गोपनीय रखा गया और सुरक्षा के इंतजाम धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ देखे गए।

शनिवार रात अचानक धीरेंद्र शास्त्री नगर के गौरानगर इलाके में पहुंचे और परिवार से मुलाकात की। काफी देर रुकने के बाद वह वृंदावन से चले गए। बताया जाता है कि वृंदावन के गौरानगर इलाके में रहने वाले आचार्य बृजेंद्र ने घर बनवाया था, उस समय शास्त्रीजी व्यस्तता के कारण यहां नहीं आ पाए। इसी की पूर्ति के लिए शनिवार को वह पहुंचे और परिवार के सदस्यों से मुलाकात की।