Breaking News

IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, पूर्वोत्तर से बिहार तक भारी बारिश के आसार     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS ने जताया दुख, कहा- भविष्य में न हो ऐसा, SIT जांच पर भरोसा     |   वॉशिंगटन जाएंगे इराकी प्रधानमंत्री, तेल-गैस पर बड़े डील की उम्मीद     |   US एयरस्ट्राइक में ईरानी नेवी अफसर की मौत, 4 दिन में 19 सैन्यकर्मियों के मारे जाने का दावा     |   ईरान जंग में ट्रंप के बड़े सपोर्टर लिंडसे ग्राहम का 71 साल की उम्र में निधन     |  

UP: मौनी अमावस्या पर वाराणसी और अयोध्या में श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बुधवार को मौनी अमावस्या के शुभ अवसर पर पवित्र स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। एक श्रद्धालु ने कहा, "ऐसा माना जाता है कि मौन व्रत रखने और गंगा में पवित्र डुबकी लगाने से आध्यात्मिक पुण्य प्राप्त होता है।"

इस बीच, मंदिरों के शहर अयोध्या में मौनी अमावस्या पर डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालु तड़के से ही सरयू घाट पर पहुंचने लगे। एक श्रद्धालु ने कहा, "मौनी अमावस्या के अवसर पर यहां स्नान किया जा रहा है और दो बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी।

मौनी अमावस्या हिंदू कैलेंडर के माघ कृष्ण अमावस्या के दिन पड़ती है।ये सभी विशेष स्नान तिथियों में सबसे शुभ तिथि मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन पवित्र नदियों का पानी 'अमृत' में बदल जाता है।