त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश के बाद हुए भूस्खलन में एक ही परिवार के तीन लोगों समेत सात की मौत हो गई और दो लोग लापता हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को ये जानकारी दी। लगातार हो रही बारिश से इलाके में बाढ आ गई है जिससे 5,600 से ज्यादा परिवारों सुरक्षित जगह पर जाना पडा है।
अधिकारियों के मुताबिक 200 से टीमें बचाव और राहत के कामों में लगी हैं। इनमें स्टेट एंड नेशनल डिजास्टर रिस्पांस टीम, पैरामिलिट्री फोर्स, फायरफाइटर्स और वालंटियर शामिल हैं। राहत शिविर में खाने-पीने और मेडिकल देखभाल जैसी जरूरी सुविधाओं का इंतजाम है। जिला अधिकारियों का कहना है कि वे हालात पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं।
बाढ से टूट गई सड़कों की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। वहीं घरों और जानवरों को हुए नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। राज्य सरकार ने आकलन पूरा होने के बाद प्रभावित परिवारों को राहत देने का भरोसा दिया है।