Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

असम के मोरीगांव में तिवा के छात्रों ने हाईवे जाम किया

ऑल तिवा स्टूडेंट्स यूनियन (एटीएसयू) के सदस्यों ने अपनी मांगों के समर्थन में असम के मोरीगांव जिले में एक नेशनल हाईवे को जाम कर दिया, इस दौरान छात्रों की पुलिस के साथ झड़प भी हुई।

एटीएसयू और कुछ बाकी स्थानीय समूहों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जगीरोड पर एनएच-27 को करीब दो घंटे तक जाम कर दिया।

वे जागीरोड टाउन कमेटी के गठन को रोकने, आरक्षित आदिवासी बेल्ट और ब्लॉक से अतिक्रमणकारियों को बेदखल करने और तिवा स्वायत्त परिषद को संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग कर रहे थे।