Breaking News

पीएम मोदी ने 'मन की बात' में कारगिल दिवस पर शहीद वीर सैनिकों को किया याद     |   जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के बीच खोले गए सलाल बांध के सभी गेट     |   प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला     |   पहले लोग मैनपुरी नाम से घबराते थे : CM योगी आदित्यनाथ     |   '2028 का चुनाव नहीं लड़ूंगा', सिद्धारमैया ने किया बड़ा ऐलान     |  

दानापुर में तेज रफ्तार बाइक सवारों की टक्कर में तीन की मौत

बिहार के दानापुर में दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों के डिवाइडर से टकराने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए।

ये हादसा दीघा एम्स एलिवेटेड ब्रिज के पास हुआ। इसमें बाइक सवारों को गंभीर चोटें आईं। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इनको इलाज के लिए पटना एम्स भेजा गया है।

तीसरे मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई 
है। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। शवों का दानापुर के अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जाएगा।