Breaking News

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच US का अलर्ट, लेबनान की यात्रा से बचें     |   सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे अन्ना हजारे     |   सुप्रीम कोर्ट में पत्र याचिका दायर, सोनम वांगचुक को दोबारा जंतर-मंतर भेजने की मांग     |   जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सड़क दुर्घटना में 6 लोग घायल     |   जंतर-मंतर पर अभिजीत दिपके पर महिला ने फेंकी इंक     |  

हैदराबाद स्टेशन पर चारमीनार एक्सप्रेस के तीन डब्बे पटरी से उतरे, छह घायल

हैदराबाद डेकन रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह चेन्नई-हैदराबाद चारमीनार एक्सप्रेस के तीन डब्बे पटरी से उतर गए जिससे छह यात्रियों को मामूली चोटें आईं। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने ये जानकारी दी। 

ये स्टेशन चेन्नई-हैदराबाद चारमीनार एक्सप्रेस ट्रेन का अंतिम स्टेशन था। दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) के अधिकारियों ने बताया कि जब ट्रेन स्टेशन पर पहुंची तो वो धीमी गति से चल रही थी और ये अंतिम बिंदु से आगे निकल गई जिससे इसके तीन डब्बे एस टू, एस थ्री और एस सिक्स पटरी से उतर गए। 

उन्होंने बताया कि डब्बों के पटरी से उतर जाने के बाद लगे झटकों से छह यात्री घायल हो गए। एससीआर के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों का पास के अस्पताल में इलाज हो रहा है। ट्रेन मंगलवार शाम चेन्नई से हैदराबाद पहुंची थी। उन्होंने बताया कि इस घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जाएगी।