Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

गुजरात में दो बसों की टक्कर में तीन लोगों की मौत, 40 से ज्यादा घायल

गुजरात के अरवल्ली जिले में शनिवार को राज्य परिवहन की दो बस आपस में टकरा गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, राज्य परिवहन की बस ने  पहले मोटरसाइकिल को और उसके बाद तीर्थयात्रियों को ले जा रही प्राइवेट बस को टक्कर मारी।

अधिकारी ने बताया कि ये दुर्घटना सुबह करीब 11 बजे सकारिया गांव के पास राज्य राजमार्ग पर हुई। उन्होंने कहा कि राज्य परिवहन की बस के ड्राइवर ने कंट्रोल दिया था, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ। प्राइवेट बस वडोदरा के सावली लौट रही थी और उसके यात्री पुरी के जगन्नाथ मंदिर में पूजा करने के बाद वापस आ रहे थे।

उपनिरीक्षक अजयसिंह राठौड़ ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 40 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। उन्होंने बताया कि इस घटना में मोटरसाइकिल  चालक, लक्जरी बस में यात्रा कर रही महिला और एक और यात्री की मौत हुई है। 

हादसे में घायल करीब 20 लोगों को इलाज के लिए साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर में बने अस्पताल में भेजा गया है। बाकी लोगों का इलाज मोडासा में किया जा रहा है।