Breaking News

PM मोदी की संसद में हाई लेवल मीटिंग, राजनाथ-पीयूष गोयल और जयशकंर भी मौजूद     |   अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास     |   ‘विपक्ष का रवैया गैर-जिम्मेदाराना’, राज्यसभा से वॉकआउट पर बोले जेपी नड्डा     |   पंजाब पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली में AAP दफ्तर के बाहर BJP का प्रदर्शन     |   मध्य प्रदेश: दतिया विधानसभा सीट उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक 34 फीसदी वोटिंग     |  

पेरियार नदी में हजारों मछलियों की मौत

केरल की पेरियार नदी में हजारों मछलियों के मरने के बाद सरकार सतर्क हो गई है। सरकार ने बैठक कर पेरियार नदी में हजारों मछलियों की मौत की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए दीर्घ और अल्पकालिक सुरक्षा उपायों पर चर्चा की।

मंगलवार को वरपुझा, कदमक्कुडी और चेरनल्लूर के निकट मछली फार्मों में बड़ी संख्या में मछलियां मृत मिली थीं। इसके विरोध में मछली पालकों, पर्यावरणविदों और राजनैतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं समेत लोगों ने प्रदर्शन किया था।

माना जा रहा है कि पानी में ऑक्सीजन की कमी के कारण बड़ी संख्या में मछिलयों की मौत हुई। केरल के उद्योग मंत्री पी. राजीव ने बताया कि नियामक-सह-पुल के दरवाजे खोले जाने के कारण हजारों मछलियों की मौत हुई।

मौत का कारण जानने के लिए केरल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के जरिए पानी की जांच की जा रही है और मृत मछिलयों के सैंपल की जांच केरल मत्स्य पालन एवं महासागर अध्ययन विश्वविद्यालय (केयूएफओएस) और घटना की जांच उप- जिलाधकारी के नेतृत्व में समिति के जरिए की जा रही है।

प्रदूषण बोर्ड, केयूएफओएस की जांच और विशेष समिति शनिवार को अपनी रिपोर्ट सौंप देंगे और इसके आधार पर अगला कदम उठाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने बैठक में उठाए जाने वाले उपायों की भी जानकारी दी।